सहजन के सूप पीने से मिलेंगे कई फायदे
सहजन में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को एनर्जी देता है।
सहजन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता और इन्फेक्शन का खतरा कम करता है।
इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
सहजन का सूप फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
सहजन में मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।
ये सूप कैलोरी में कम और पोषक तत्वों में ज्यादा होता है, ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर फैट बर्न करने में मददगार है।
सहजन में मौजूद विटामिन-ए और विटामिन-ई त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों का झड़ना रोकते हैं।
<