यदि आप इस मॉनसून छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये चार वॉटरफॉल घूमने जरूर जाएं।
चित्रकूट वॉटरफॉल्स- चित्रकूट वॉटरफॉल्स, सिर्फ छत्तीसगढ़ का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के एक बेहतरीन इकोटूरिज्म डेस्टिनेशन माना जाता है, जहां दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते हैं। चित्रकूट वॉटरफॉल्स में करीब 100 फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा कमाल का दिखाई देता है।
चर्रे मर्रे वॉटरफॉल- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित चर्रे-मर्रे वॉटरफॉल राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यह वॉटरफॉल प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता एक मनमोहक रत्न माना जाता है, जहां राज्य के हर कोने से लोग पहुंचते हैं। चार्रे मर्रे वॉटरफॉल करीब 16 मीटर ऊंचा है।
तीरथगढ़ वॉटरफॉल- तीरथगढ़ वॉटरफॉल घने जंगलों के बीच में स्थित है, जिसके चलते यह हरे-भरे वातावरण के लिए भी जाना जाता है। इस वॉटरफॉल में करीब 300 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है।
देवधारा वॉटरफॉल- छतीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित देवधारा वॉटरफॉल पूरे राज्य का एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है। यह मैनपुर शहर से करीब 35 किमी की दूरी पर स्थित है। यह मनमोहक जंगलों के बीच में स्थित है।