ब्रह्म मुहूर्त में करें नीम करोली बाबा के सुझाए ये 2 काम, बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा!

नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार भी माना जाता है। उत्तराखंड में कैंची धाम नाम से उनका एक प्रसिद्ध मंदिर भी है।

नीम करोली बाबा का कहना था कि ब्रह्म मुहूर्त  में सारे ब्रह्माण्ड की ऊर्जा पृथ्वी पर पड़ती है, जिससे ये समय बहुत ही दिव्य हो जाता है। ये समय सुबह 4 से 5:30 बजे तक होता है। इसे देवी-देवताओं का समय भी माना जाता है।

क्या करें- 1. ब्रह्म मुहूर्त  में मौन होकर बैठें और अपने मन की आवाज पर ध्यान केंद्रित करें। इसके बाद अपने हाथ आगे करें और हथेली के अग्र भाग को देखें, यहां मां लक्ष्मी का वास होता है।

ब्रह्म मुहूर्त में हथेलियों के अग्र भाग को देखने से आपके जीवन में सुख समृद्धि, धन, वैभव, और एश्वर्य आता है। साथ ही घर में कभी भी दरिद्रता नहीं आती।

2. ब्रम मुहूर्त में स्नान करने के बाद भगवान को प्रणाम करें, दीपक जलाएं और अपने जीवन में चल रही परिशानियों और कठिनाइयों को भगवान से दूर करने की प्रार्थना करें।

<