बारिश खत्म होते ही ठंडी हवाएं दस्तक देने लगती हैं। ऐसे मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, गले में दर्द और वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है।
बदलते मौसम में खुद को बीमार होने से बचाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
ठंड में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। खाने में गर्म सूप, हल्दी-दूध, अदरक-तुलसी की चाय शामिल करें।
मौसमी फल जैसे सेब, अमरूद, संतरा और अनार शरीर को जरूरी विटामिन-C देते हैं। जरूर खाएं।
ठंडी चीजों जैसे कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम या बासा खाना खाने से बचें।
सुबह और शाम के समय तापमान तेजी से गिरता है, इसलिए हल्के लेकिन गर्म कपड़े पहनें।
सिर, गला और पैर को ढककर रखें। शरीर के इन्हीं हिस्सों पर ठंड का सबसे जल्दी असर पड़ता है।
ठंड में पानी कम न पिएं। इससे डिहाइड्रेशन और थकान होती है। गुनगुना पानी पीने की आदत डालें।
बाहर से आने के बाद हाथ और चेहरा धोएं। बार-बार आंख, नाक और मुंह न छुएं।