क्या आप अकेले रहते हैं और अपने लिए एक पैट की खोज कर रहे हैं? Dog Lovers की ये ब्रीड्स आपको पसंद आ सकती हैं।
गोल्डन रिट्रीवर: गोल्डन रिट्रीवर बुहत ही मिलनसार, वफादार, बुद्धिमान और आज्ञाकारी होते हैं। इन्हें ट्रेन करना बहुत ही आसान होता है और ये अपने मालिक से बहुत प्यार करते हैं।
बीगल: ये खुशमिजाज, मिलनसार और बहुत प्यारे होते हैं। बीगल अपने मालिक के लिए बहुत वफादार होते हैं।
इंग्लिश बुलडॉग: इंग्लिश बुलडॉग्स बहुत शांत और जेंटल होते हैं। उन्हें बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं होती, वे शांत घर बहुत पसंद करते हैं।
जर्मन शेफर्ड: यदि आप एक स्ट्रॉन्ग और स्मार्ट डॉग की तलाश कर रहे हैं, तो जमर्न शेफर्ड बेस्ट ऑप्शन हैं। जर्मन शेफर्ड बहुत ही लॉयल और प्रोटेक्टिव होते हैं।
फ्रैंच बुलडॉग: ये छोटे और बहुत ही फ्रैंडली नेचर के होते हैं। इनकी देखरेख करना बहुत ही आसान होता है और इन्हें अटेंशन लेना बहुत पसंद होता है।
पग: पग्स बहुत ही प्लेफुल होते हैं और ये इंसानों को बहुत प्यार करते हैं। ये छोटे घरों के लिए बहुत अच्छे होते हैं और इन्हें कडल करना बहुत पसंद होता है।
चिहुआहुआ: ये वही छोटे-छोटे पैट हैं, जिन्हें आपने अक्सर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के साथ देखा होगा। ये बहुत ही वफादार होते हैं और अपने मालिक के बहुत करीब होते हैं।
ग्रेट डेन: ग्रेट डेन्स बहुत ही जेंटल और बहुत ही बड़े होते हैं। ये बहुत ही शांत, फ्रैंडली नेचर के होते हैं और इन्हें इंसानों की कंपनी बहुत पसंद आती है।