ऑफिस में कुर्सी पर बैठे-बैठे तोंद निकल आई है? करें ये एक्सरसाइज!

नेक स्ट्रेच- इसे करने के लिए कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं और धीरे-धीरे अपनी गर्दन को दाएं और बाएं घुमाएं। फिर गर्दन को ऊपर और नीचे झुकाएं। ये प्रक्रिया 10-10 बार दोहराएं। इसे करने से गर्दन और कंधों की जकड़न दूर होती है। सिरदर्द और तनाव भी कम होता है।

शोल्डर रोल्स- दोनों कंधों को एक साथ ऊपर उठाएं और फिर पीछे की ओर घुमाएं। अब यही प्रक्रिया आगे की ओर दोहराएं। इसे 10-10 बार करें। ऐसा करने से कंधों की अकड़न कम होती है। शरीर रिलैक्स महसूस करता है।

सीटेड लेग लिफ्ट्स- कुर्सी पर सीधे बैठें और एक पैर को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं। इसे 5 सेकंड तक रोकें और फिर नीचे रखें। दूसरे पैर से भी यही करें। ऐसा कम से कम 10-10 बार करें। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

डेस्क पुशअप्स- अपने हाथों को डेस्क पर रखें और थोड़ा पीछे हटें। शरीर को नीचे झुकाएं और फिर वापस ऊपर आएं। इसे 10-15 बार दोहराएं। इससे हाथ और कंधे मजबूत होते हैं। कोर मसल्स भी एक्टिव रहते हैं।

क्रॉस लेग स्क्वाट्स- अपने राइट पैर लेफ्ट पैर पर रखें और फिर बैठने की कोशिश करें। एक पैर से 4 से 5 बार करने के बाद दूसरे पैर से यही एक्सरसाइज रिपीट करें। चेयर एक्सरसाइज करते वक्त ध्यान रखें कि अपनी पीठ को सीधा रखना है। इस एक्सरसाइज से पैरों में स्ट्रेंथ आती है।

<