यहां हनी सिंह का हुआ कमबैक, वहां रो पड़े बादशाह!
मशहूर रैपर हनी सिंह और बादशाह के बीच अक्सर जुबानी जंग देखी जाती है।
कई सालों तक इंडस्ट्री से गायब रहने के बाद हनी सिंह का कमबैक हो गया है।
वे एक बार फिर हर जगह छाए हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ बादशाह का एक वीडियो सामने आया है।
इसमें वे रोते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये मामला हनी सिंह से नहीं जुड़ा है।
दरअसल, 6 अप्रैल को रिएलिटी शो इंडियन आइडल 15 का फिनाले था। इस दौरान पश्चिम बंगाल की
मानसी घोष ने ट्रॉफी जीती।
फिनाले एपिसोड में बादशाह को रोते हुए देखा गया। उन्होंने एक क्लिप को इंस्टाग्राम पर शेयर कर पोस्ट भी शेयर किया।
वायरल वीडियो में वे कहते नजर आए- इस शो से जब जुड़ा था, तब काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने आगे कहा- लोगों ने कहा था कि ये यहां जज बनकर क्या कर रहा है?
मैं आप सभी को शुक्रिया कहना चाहूंगा, कि आप सबने मेरी इज्जत रखी। इसके बाद वे रोने लगे।
इस दौरान सिंगर श्रेया घोषाल की आंखों में भी आंसू आ गए और उन्होंने बादशाह को गले लगा लिया।
बादशाह ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- इस शो में मेरी औकात से कई ज्यादा प्यार मेरे हिस्से में आ गया।
<