सोशल मीडिया पर विराट कोहली की फैमिली का ये फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।
कई लोग दावा कर रहे हैं कि ये विराट की बेटी वामिका है जो अपनी मां अनुष्का जैसी दिखती है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने अपने दोनों बच्चों का चेहरा भी पब्लिक को नहीं दिखाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो वामिका का बताया जा रहा है, लेकिन ये सच नहीं है।
ये फोटो AI से बनाया गया है। विराट कोहली के कंधे पर जो लड़की बैठी है वो वामिका नहीं है।
कुछ समय पहले वामिका अपनी मां अनुष्का के साथ एक मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आई थीं।