बॉस पर रेप का आरोप लगाकर फंस गई एंकर शाजिया निसार !

भारत 24 की एंकर शाजिया निसार को नोएडा पुलिस ने अरेस्ट किया है।

शाजिया निसार के साथ अमर उजाला डिजिटल विंग के एंकर आदर्श झा को भी गिरफ्तार किया गया है।

शाजिया और आदर्श पर रेप का झूठा केस लगाने की धमकी देकर 65 करोड़ की वसूली मांगने का आरोप है।

भारत 24 की एंकर शाजिया निसार ने अपने ही चैनल के MD जगदीश चंद्र, कंसल्टिंग एडिटर जगदीश चंद्र, HR हेड अनु श्रीधर पर झूठे आरोप लगाए थे।

भारत 24 के टॉप मैनेजमेंट ने एंकर शाजिया निसार के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

पुलिस ने शाजिया निसार के घर की तलाशी के दौरान 34.5 लाख रुपये बरामद किए हैं।

एंकर शाजिया निसार और आदर्श झा को नोएडा पुलिस ने अरेस्ट करके कोर्ट में पेश किया। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

एंकर शाजिया निसार भारत 24 के MD जगदीश चंद्रा से लड़ रही थी और धमकी दे रही थी। उनका कहना है उससे हर कोई परेशान था।

गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले भारत 24 ने एंकर शाजिया निसार को बर्खास्त कर दिया था।

एंकर शाजिया निसार इससे पहले रिपब्लिक भारत में काम करती थी। रूस-यूक्रेन युद्ध को कवर करते हुए वो अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में आई थी।

<