10 अप्रैल 1995 को जन्मे अनंत अंबानी रिलायंस के विशाल साम्राज्य की जिम्मेदारी संभालने में अहम भूमिका निभाते हैं, खासकर एनर्जी सेक्टर में उनकी भूमिका ने उन्हें कंपनी के भविष्य में एक अहम व्यक्ति बना दिया है। आइए अनंत अंबानी की संपत्ति के बारे में जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज से सालाना 4.2 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है। हालांकि, अनंत की असली संपत्ति उनके शेयर होल्डिंग्स और निवेश से आती है, जो उन्हें दुनिया के सबसे धनी युवाओं में शुमार करती है।
साल 2024 तक, अनंत अंबानी की कुल संपत्ति 40 बिलियन डॉलर (करीब 3,35,770 करोड़ रुपये) आंकी गई है। यह संपत्ति मुख्य रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी हिस्सेदारी से आती है, जो पेट्रोकेमिकल्स, तेल और गैस, टेलीकॉम और रिटेल जैसे सेक्टर्स में फैली हुई है।
अनंत रिलायंस के एनर्जी बिज़नेस की जिम्मेदारी संभालते हैं, जिसमें रिन्यूएबल और ग्रीन एनर्जी पर फोकस किया गया है। यह दुनिया भर में बढ़ते सस्टेनेबल एनर्जी के ट्रेंड के साथ मेल खाता है। इसके अलावा, वह जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में डायरेक्टर के तौर पर भी काम करते हैं।
नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।