अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर बनाए गए। 2023 में पहले नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर थे।
कितनी मिलेगी सैलरी?
अनंत अंबानी का सालाना वेतन 10 से 20 करोड़ रहेगा। इसके अलावा प्रॉफिट कमीशन और कई पर्क्स मिलेगा।
पर्क्स में क्या-क्या शामिल?
आलीशान आवास या HRA, हाउस मेंटेनेंस अलाउंस, गैस, बिजली, पानी और फर्निशिंग खर्च, LTC परिवार सहित।
यात्रा और सुविधा भत्ता
बिज़नेस ट्रिप पर यात्रा, रहने और खाने का खर्च। पत्नी और अटेंडेंट्स के खर्च भी इसमें शामिल है। कंपनी के काम के लिए गाड़ी और घर में कम्युनिकेशन सुविधा भी।
पिछली भूमिका क्या थी?
2023 में अनंत, आकाश और ईशा अंबानी बने थे नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर। उन्हें केवल 4 लाख सिटिंग फीस और 97 लाख का कमीशन मिला था।
उत्तराधिकार योजना का हिस्सा
तीनों भाई-बहनों की नियुक्ति, मुकेश अंबानी की सक्सेशन प्लानिंग का हिस्सा मानी जा रही है, ताकि भविष्य में कोई पारिवारिक विवाद न हो।
कौन क्या संभाल रहा?
आकाश अंबानी जियो टेलिकॉम के चेयरमैन हैं। तो ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल और Jio Financial Services की। वहीं अनंत अंबानी मटेरियल्स और रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में सक्रिय हैं।