UK के रियलिटी शो के फिनाले में पहुंची भारत की 8 साल की बिनीता छेत्री

यूके के रियलिटी शो ब्रिटेन गॉट टैलेंट में भारत की 8 साल की बेटी ने इतिहास रच दिया।

असम की रहने वालीं बिनीता छेत्री ब्रिटेन गॉट टैलेंट में पहुंचने वालीं पहली नॉर्थ इंडियन बन गई हैं।

सेमी फाइनल में बिनीता ने अपने डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया और वोट्स के दम पर फिनाले में जगह बना ली।

चलिए, जानते हैं कि देश का नाम रोशन करने वालीं बिनीता छेत्री कौन हैं।

8 साल की बिनीता छेत्री असम के बोकाजन में अमराजन की रहने वाली है।

उनके पिता अमर छेत्री असम में एक छोटा सा ब्रॉयलर फार्म चलाते हैं।

अमर ने जब बिनीता को 3 साल की उम्र में डांस करते देखा था तो उन्होंने सोच लिया था कि बेटी के टैलेंट को निखारना है।

इसके बाद उन्होंने बिनीता को उसकी मौसी अनीता देवी के साथ रहने के लिए जयपुर भेज दिया।

वहीं, से बिनीता ने स्कूल की पढ़ाई की और डांस भी सीखा। अब डांस मूव्स की वजह से दुनियाभर में उनकी तारीफ हो रही है।

जब बिनीता 'ब्रिटेन गॉट टैलेंट' का हिस्सा बनी थी तो उन्हें भारत से काफी सपोर्ट किया गया था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी उन्हें सपोर्ट किया था। सीएम ने लिखा था- असम की प्रतिभा BGT पर चमकती है।

<