मनोरंजन से भरपूर होगा ये शुक्रवार, 7 फिल्में-वेब सीरीज हो रहीं रिलीज
18 अप्रैल यानी शुक्रवार का दिन मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। इस दिन 7 वेब सीरीज-फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।
अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है।
खौफ एक साइकोलॉजिकल हॉरर वेब सीरीज है। इसमें दिल्ली के एक गर्ल्स हॉस्टल की मधु हॉस्टल में छिपी दुष्ट शक्तियों से करती है। ये प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
लॉगआउट एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें एक 26 साल का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है, जिसके 10 मिलियन फॉलोअर्स होने वाले हैं। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।
डेविड, एक मलयालम स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें लिजोमोल जोस, विजयराघवन और सैजू कुरुप ने बेहतरीन काम किया है। ये फिल्म जी5 पर रिलीज होगी।
लॉ एंड ऑर्डर: ऑर्गनाइज्ड क्राइम– सीजन 5, ये क्राइम और थ्रिलर से भरपूर सीरीज है। इसका नया सीजन यानी सीजन 5 1जियो हॉटस्टार पर आ रहा है।
ओक्लाहोमा सिटी बॉम्बिंग: अमेरिकन टेरर, एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसमें अल्फ्रेड पी मुर्रा फेडरल बिल्डिंग में हुए आतंकवादी ट्रक बम ब्लास्ट के बारे में बताया गया है। ये नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।
द वे आई सी इट, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री हॉटस्टार पर रिलीज होगी।