ग्रेजुएट होने से पहले जरूर पढ़लें ये 5 किताबें

इससे पहले कि आप ग्रेजुएट हो जाएं, आपको करियर और जीवन में किस दिशा में जाना है इसकी समझ होना बहुत जरूरी है। इसमें ये 5 किताबें आपकी मदद कर सकती हैं।

रिच डैड, पूअर डैड (Rich Dad Poor Dad)- किताब के लेखक रॉबर्ट टी कियोसाकी ने इस किताब में पैसों के मैनेजमेंट के बारे में बहुत अच्छी तरह समझाया है।

थिंक ऐंड ग्रो रिच (Think and Grow Rich)- नेपोलियन हिल की इस किताब में अपने विचारों की शक्तियों के बारे में बताया गया है।

द आल्केमिस्ट (The Alchemist)- इस किताब के लेखक पॉलो कोएल्हो हैं। इस किताब में उन्होंने एक कहानी के जरिए अपनी मंजिल तक पहुंचने का रास्ता बताया है।

द 7 हैबिट्स ऑफ हाईली इफेक्टिव पीपल (The 7 habits of Highly Effective People)- इस किताब के लेखक सटीफन कोवे हैं। इस किताब में उन्होंने बहुत ही प्रभावशाली व्यक्तित्व रखने वाले लोगों की आदतों की शक्ति के बारे में बताया है।

इमोशनल इंटेलीजेंस हैबिट्स (Emotional Intelligence habits)- इस किताब में लेखक डेनियल गोलमन ने अपनी भावनाओं पर नियंत्रण किस तरह पाएं, इसके बारे में बताया है।

<