क्या आप जानते हैं किन 5 किताबों ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोगों के दिलों को छुआ है? आइए जानते हैं ऐसी किताबों के बारे में जिनकी बिक्री 10 करोड़ से भी ज्यादा रही है।
A Tale of Two Cities – Charles Dickens1859 में प्रकाशित इस ऐतिहासिक फिक्शन को अब तक 20 करोड़ से अधिक बार खरीदा गया है। यह फ्रांस की क्रांति की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मार्मिक कहानी है।
The Little Prince – Antoine de Saint-Exupéry1943 में प्रकाशित यह फ्रेंच पुस्तक बच्चों की फैंटेसी दुनिया में ले जाती है। 20 करोड़ बिक्री के साथ यह भावनाओं और जीवन की सच्चाइयों को दर्शाती है।
The Alchemist – Paulo Coelho1988 में पहली बार प्रकाशित यह पुर्तगाली फैंटेसी उपन्यास 15 करोड़ प्रतियों के साथ युवाओं और आत्म-खोज की यात्रा पर ले जाती है।
Harry Potter and the Philosopher’s Stone – J.K. Rowling1997 में आई इस किताब ने जादुई दुनिया की शुरुआत की। बच्चों और बड़ों दोनों में लोकप्रिय, इसकी 12 करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं।
And Then There Were None – Agatha Christie1939 में आई इस रहस्यमयी उपन्यास ने 10 करोड़ से ज़्यादा प्रतियां बेचकर मिस्ट्री फिक्शन की दुनिया में नया कीर्तिमान बनाया।
किताबें जो बदल देती हैं सोच और जिंदगीये किताबें केवल कहानियाँ नहीं हैं, ये विचार, प्रेरणा और कल्पना की दुनिया को खोलने वाली खिड़कियां हैं।