2025 में सोना खरीदना क्यों है फायदेमंद? जानिए 10 बड़े कारण!
अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते टैरिफ और ट्रेड वॉर की आशंका ने बाजारों को हिला दिया है। ऐसे में सोना सुरक्षित निवेश बना हुआ है।
पिछले 3 सालों में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा है। चीन लगातार खरीदारी कर रहा है, जो मांग को मजबूती दे रहा है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका स्टैगफ्लेशन (महंगाई+मंदी) का सामना कर सकता है। ऐसे माहौल में सोना बेहतर प्रदर्शन करेगा।
2025 में चीनी सोना ETF में $1 बिलियन से अधिक का निवेश हुआ है। ग्लोबल ETF इनफ्लो भी तेज़ी पर हैं, जो ट्रेंड को मजबूत कर रहा है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 2025 में दो और कटौती की संभावना है। ब्याज दरें कम होने पर सोने की चमक और बढ़ती है।
2000 से 2025 तक सोने ने सिर्फ दो साल नकारात्मक रिटर्न दिए हैं। जिससे सोना लंबी अवधि में भरोसेमंद संपत्ति रहा है।
रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास संघर्ष और दुनिया भर की राजनीतिक उथल-पुथल ने सोने की मांग को और बढ़ाया है।
डॉलर इंडेक्स तीन साल के निचले स्तर पर है। CHF, JPY और यूरो के मुकाबले इसकी कमजोरी से इन मुद्राओं में सोना सस्ता हो गया है।
2025 में अब तक शेयर बाजारों ने नकारात्मक रिटर्न दिए हैं। जबकि सोने ने 10% मार्च में और 6% अप्रैल में रिटर्न दिया।
<