इस हफ्ते मनोरंजन का तड़का लगाने आ रही ये 6 फिल्में

आमिर खान स्टारर इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका में हैं। इसमें डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एक बच्चे और उसके परिवार के संघर्ष की दिल छू लेने वाली कहानी है। ये 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

सितारे जमीन पर 

इस फिल्म में धनुष, रश्मिका मंदन्ना, नागार्जुन अक्किनेनी, जिम सरभ हैं। इसमें एक भिखारी की जिंदगी अचानक बदल जाती है जब वह धन और सत्ता के पीछे भागने वालों के बीच फंस जाता है। ये फिल्म 20 जून को रिलीज होगी।

कुबेरा

इस फिल्म में अपराध और राजनीति की दुनिया में एक आदमी के उदय और गिरावट की कहानी है। इसमें राजकुमार राव, मेधा शंकर, मनुषी चिल्लर, अनिल झमझम हैं। ये फिल्म भी 20 जून तो रिलीज होगी।

मालिक

एक साधारण लड़का एलियो गलती से अंतरिक्ष में एक विदेशी संगठन में पहुंच जाता है, जहां उसे पृथ्वी का राजदूत समझ लिया जाता है। ये 20 जून को रिलीज होगी।

एलियो 

केसरी 2 सिनेमाघरों में पहले ही रिलीज हो चुकी है। अब ये 20 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है। इसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी दिखाई गई है।

केसरी: चैप्टर 2 

ये फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये प्राइम वीडियो पर 20 जून को स्ट्रीम होगी। इसमें BSF ऑफिसर नरेंद्र नाथ धर दुबे की सच्ची कहानी है, जिन्होंने आतंकवादी गाजी बाबा को मार गिराया था।

ग्राउंड जीरो 

<