राम चरण की पेड्डी का पोस्टर आउट, फैंस बोले पुष्पा की कॉपी
साउथ सुपरस्टार राम चरण आज 27 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने फैंस को सरप्राइज दिया है।
दो पोस्टर के साथ राम चरण का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है, जिसे देखने के बाद अब उनके इस लुक पर फैंस की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स इस लुक को ‘मिनी पुष्पा’ कहकर कमेंट कर रहे हैं।
एक पोस्टर में एक्टर लम्बी दाढ़ी-बाल में मुंह में जलती हुई बीड़ी दबाए दिखाई दे रहे हैं।
दूसरे पोस्टर में राम चरण रेड और ब्लू कलर के स्ट्राइप वाली शर्ट में कोई हथियार लिए नजर आ रहे हैं।
कुछ लोग इसे पुष्पा की कॉपी बता रहे हैं। पोस्ट के नीचे एक यूजर ने लिखा, ‘पुष्पा के फर्स्ट लुक की कॉपी, सिगरेट जोड़ी और बस इतना ही। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मिनी पुष्पा।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘पुष्पा की कॉपी।’