[ad_1]

चैत्र नवरात्रि में मां के 9 रूपों को लगाएं ये भोग

मां शैलपुत्री- मां को भोग में शुद्ध गाय के घी या घी से बनी चीजों को भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि इससे आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है।

मां ब्रह्मचारिणी- मां का प्रिय भोग शक्कर माना जाता है, शक्कर का भोग लगाने से आयु लंबी होती है।

मां चंद्रघंटा- मां चंद्रघंटा को दूध का भोग लगाया जाता है। माता को दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाने से धन लाभ होता है।

मां कुष्मांडा- मां को मालपुए का भोग लगाया जाता है। मां को मालपुए बेहद प्रसन्न हैं। भोग से प्रसन्न होकर मां अपने भक्तों की इच्छा पूरी करती हैं।

मां स्कंदमाता- मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाया जाता है। यह मान्यता है कि मां को केले का भोग लगाने से शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है।

मां कात्यायनी- मां को शहद बहुत प्रिय है। शहद का भोग लगाने से आकर्षण की प्राप्ति होती है।

मां कालरात्रि- मां कालरात्रि को गुड़ बेहद पसंद है, उन्हें गुड़ का भोग लगाने से आकस्मिक मौत नहीं होती।

मां महागौरी- चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी को नारियल का भोग लगाया जाता है। नारियल का भोग लगाने से आपकी मनोकामना पूरी होती है।

मां सिद्धिदात्री- मां को हलवा-पूरी और चने की सब्जी चढ़ाई जाती है फिर उस प्रसाद को कुमारी कन्याओं को खिलाए जाता है और खुद भी खाकर अपना नौ दिन के व्रत को समाप्त करते हैं।

[ad_2]